आजमगढ़ का एक लाख का इनामी बदमाश गोरखपुर में STF मुठभेड़ में ढेर, बसपा नेता कलामुद्दीन हत्याकांड का मुख्य आरोपी था मुस्तफिजुल रहमान



संवाददाता जाबिर शेख 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश STF की लखनऊ और गोरखपुर इकाई ने गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 लाख के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में STF का एक जवान भी घायल हुआ पुलिस के मुताबिक, मुस्तफिजुल रहमान आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव का निवासी था। वह बसपा नेता कलामुद्दीन हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार था और उस पर 1 लाख का इनाम घोषित थाi बसपा नेता कलामुद्दीन हत्याकांड का मुख्य आरोपी, 1 लाख का इनामी मुस्तफिजुल रहमान मुठभेड़ में ढेर"

Post a Comment

Previous Post Next Post