मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई16 स्कूल वाहनों का चालान, 9 वाहन सीज, करीब दो लाख रुपये का जुर्माना




संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़, स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को जनपदभर में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत स्कूल वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 स्कूल वाहनों का चालान किया गया, जबकि 9 स्कूल वाहनों को सीज कर उनके संचालकों पर लगभग दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ अतुल यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, आवश्यक अभिलेख, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर तथा अन्य अनिवार्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। जांच में कई वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिनके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की गई।
सीज किए गए वाहनों को रानी की सराय, सरायमीर, दीदारगंज, मार्टीनगंज एवं बरदह थानों में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
एआरटीओ अतुल यादव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बिना फिटनेस, सुरक्षा उपकरणों की कमी अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले स्कूल वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की कि वे सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षित यात्रा केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है। थोड़ी-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है, इसलिए बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया

Post a Comment

Previous Post Next Post