पंजाब के SHO ने 3,82 करोड़ रूपये की अमेरिका मे बैठे व्यक्ती से ली घूस





पंजाब बहुत से लोग अक्सर ये कहते हैं  हमारी पुलिस का SHO क्या कर सकता है? तो इसका जवाब क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन की दुनिया की सबसे ताकतवर पुलिस एजेंसी FBI ने दिया है। भारत में पंजाब पुलिस के SHO ने अमेरिका में गर्दन पकड़कर 4 लाख डॉलर की फिरौती वसूल ली। परिवार को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर। SHO ने हवाला से पैसा अमेरिका से टांडा उठवा भी लिया। FBI को तब भनक भी नहीं बंदे ने ऐसा ऑपरेशन किया।

अमेरिका में भारतीय मूल के परिवार से करीब 4 लाख डॉलर, यानी लगभग 4 करोड़ रुपये, की फिरौती वसूली की कोशिश के मामले में पंजाब पुलिस के SHO टांडा गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम सामने आया है। अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक, पीड़ित परिवार को भारत में उनके रिश्तेदारों को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी गई। यह खुलासा FBI और अमेरिकी न्याय विभाग की बड़ी कार्रवाई Operation Hard Ball के दौरान हुआ, जिसमें बिशनोई के अंतरराष्ट्रीय गैंग सिंडिकेट पर शिकंजा कसा गया है।

अमेरिका में रहने वाले एक पंजाबी परिवार से करोड़ों रुपये की कथित उगाही के मामले में पंजाब पुलिस के एक SHO पर गंभीर आरोप लगे हैं। FBI के दावे के अनुसार, आरोपी पुलिस अधिकारी ने एक गैंगस्टर के साथ मिलकर परिवार से करीब ₹3.82 करोड़ की मांग की और पैसे न देने पर उन्हें झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी। मामला सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने SHO को पुलिस लाइन भेज दिया है और पूरे मामले की जांच एक IPS अधिकारी को सौंप दी गई है।


संवाददाता एम एस जे

Post a Comment

Previous Post Next Post