(IPS) अधिकारी अमरेंद्र सिंह सेंगर प्रमोट होकर यूपी पुलिस के डायरेक्टर जनरल (DG) बनने वाले हैं





उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अमरेंद्र सिंह सेंगर प्रमोट होकर यूपी पुलिस के डायरेक्टर जनरल (DG) बनने वाले हैं। वे फिलहाल लखनऊ के पुलिस कमिश्नर हैं। सेंगर 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे 30 साल से अधिक के करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें कई सम्मान मिले हैं।

सन 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेंद्र सेंगर का प्रमोशन वास्तव में 30 अगस्त को डीजी रैंक के अधिकारी अशोक मुथा जैन के रिटायरमेंट के बाद होना था। लेकिन डीजी फायर सर्विसेज सुजीत पांडे को केंद्र में डेपुटेशन पर भेज दिया गया है। उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके बाद डीजी रैंक में पद खाली हो गया है। राज्य सरकार ने हाल ही में सुजीत पांडे को नई जिम्मेदारी संभालने के लिए रिलीव करल दिया है, जिससे अमरेंद्र सेंगर के जल्द प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है।

मिडिया रिपोर्ट ए के सिह

Post a Comment

Previous Post Next Post