राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए 2300 से अधिक आवेदन, चयन प्रक्रिया पर देशभर की नजर




अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए देशभर से जबरदस्त रुचि देखने को मिली है। ट्रस्ट को इस पद के लिए 2300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पूरी होने के बाद अब चयन प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार, प्राप्त सभी आवेदनों की जांच तीन सदस्यीय समिति द्वारा की जाएगी। समिति पात्र उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग कर योग्य नामों का चयन करेगी, जिसके बाद नए CEO की नियुक्ति की जाएगी।
राम मंदिर ट्रस्ट के लिए यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हाल के समय में ट्रस्ट से जुड़े कुछ विवादों के बाद नए CEO के सामने ट्रस्ट की साख, पारदर्शिता और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
देशभर की निगाहें अब इस चयन प्रक्रिया पर टिकी हैं और माना जा रहा है कि ट्रस्ट एक अनुभवी एवं निष्पक्ष प्रशासनिक अधिकारी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकता है।

मिडिया रिपोर्ट संजय त्रिपाठी..

Post a Comment

Previous Post Next Post