कर्नाटक के धारवाड़ में 45 साल के डॉक्टर की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई.
वहीं, डॉक्टर के 8 साल के बेटे पर चाकुओं से वार किए गए हैं, जिसकी मुश्किल से सांस चल रही है. फ्लैट में सिर्फ डॉक्टर, उनकी पत्नी और बेटा था.
परिवार वालों ने जब डॉक्टर की पत्नी को कॉल किया तो उसने बताया कि डॉक्टर अभी आराम कर रहे हैं. कुछ देर बाद बताया कि वो बाहर गए हैं.
परिवार वालों को जब शक हुआ तो वो फ्लैट पर पहुंचे, जहां डॉक्टर की लाश मिली और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल मिला.
सिर्फ एक पत्नी थी जिसको कुछ नहीं हुआ था. जब पुलिस पहुंची तो पत्नी बेड पर लेटकर मोबाइल चला रही थी. पत्नी भी नेत्र रोग विशेषज्ञ है.
मिडिया रिपोर्ट एम एस जाविर
Post a Comment