संवाददाता रामजीत कुमार
आजमगढ़, 17 जुलाई। थाना मुबारकपुर पुलिस ने शुक्रवार को सठियांव बाजार स्थित एक फूड प्वाइंट रेस्टोरेंट में प्राप्त सूचना के आधार पर जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात महिला द्वारा रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही थाना मुबारकपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों से पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट संचालक सहित कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
प्रारंभिक पूछताछ के उपरांत दो युवतियों को छोड़ दिया गया, जबकि अन्य संबंधित व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। मामले के संबंध में विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक शशिचंद चौधरी ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार के निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
Post a Comment