मुरादाबाद प्रेमी-प्रेमिका ने रामगंगा नदी में हाथ पकड़कर छलांग लगा दी। दोनों बुलेट से पुल पर पहुंचे थे और बाइक सड़क किनारे खड़ी कर कुछ देर बातचीत के बाद नदी में कूद गए। युवक ने छलांग लगाने से पहले अपने ताऊ को संदेश भेजकर बाइक पुल पर खड़ी होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची कटघर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
Post a Comment