शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार की नगरोदय योजना के अंतर्गत नगर पंचायत में स्वीकृत विकास कार्यों की शुरुआत हो गई। इसी क्रम में विधायक अरविंद सिंह ने अंबेडकर पार्क एवं बारात घर निर्माण कार्यों का विधिवत पूजन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।नगरोदय योजना वर्ष 2014-15 से संचालित है, जिसका उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, संतुलित आर्थिक वृद्धि, समानता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। वर्ष 2025-26 में नगर पंचायत को तीन प्रमुख परियोजनाओं की मंजूरी मिली है। इनमें बारात घर के निर्माण के लिए 101.15 लाख रुपये, अंबेडकर पार्क के लिए 200.02 लाख रुपये तथा सभागार के निर्माण के लिए 141.31 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।शिलान्यास के अवसर पर विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। नगरोदय योजना के माध्यम से नगर पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर पार्क के निर्माण से लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा, जबकि बारात घर बनने से सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम का संचालन संतोष दीक्षित ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां अवर अभियंताजोगेन्द्रगंगवारपूर्वचेयरमैन रईस मियां सभासद गिरीश मिश्रा मुनीश भोजवाल लालजीत राठौर रामलडते राठौर खालिद खां,धीरज अवस्थी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment