यूपी के शाहजहांपुर में एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते एक लेखपाल को गिरफ्तार किया है,पुलिस आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर कटरा थाने गई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है,आगे की कार्रवाई भी कटरा थाने में की जाएगी।
शाहजहांपुर तहसील सदर में तैनात लेखपाल योगेश तिवारी ककरा हल्का क्षेत्र के लेखपाल हैं,मेंडबंदी को लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शाकिर अली ने उनसे संपर्क किया।
न्याय की गुहार लगाने पर लेखपाल ने उससे रिश्वत की मांग की,पीड़ित ने रिश्वत देने से मना किया तो लेखपाल ने उसका काम करने से मना कर दिया।
थकहार कर पीड़ित ने इसकी शिकायत बरेली की एंटी करप्शन टीम से कर दी,टीम ने पहले अपने स्तर से जांच कराई तो आरोप सही पाए गए।
उसके बाद टीम ने गिरफ्तारी के लिए पूरी रूपरेखा तैयार की। बुधवार दोपहर करीब एक बजे बरेली की टीम शाहजहांपुर आई।
पीड़ित ने रिश्वत देने के लिए लेखपाल से फोन पर बात की। लेखपाल ने पीड़ित को ककरा क्षेत्र में बुलाया,जहां पर टीम ने अपनी घेराबंदी कर दी।
पीड़ित ने जैसे ही लेखपाल को रिश्वत के दस हजार रुपये दिए तभी टीम ने लेखपाल को दबोच लिया,उसके बाद टीम आरोपी लेखपाल को कटरा थाने लेकर गई,जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment