देखने में इतनी भोली कि कोई कहे "इससे मक्खी भी नहीं मरेगी पर इसके कारनामे सुनकर रूह कांप जाती है।





जयपुर सन सनी ये खूबसूरत लड़की जो आप देख रहे है नाम है आयुषी शर्मा। उम्र 23 साल। जयपुर की रहने वाली।
देखने में इतनी भोली कि कोई कहे "इससे मक्खी भी नहीं मरेगी"। पर इसके कारनामे सुनकर रूह कांप जाती है।
बात कुछ महीने पहले की है। 
आयुषी के पापा सरकारी नौकरी में थे। उनकी डेथ हो गई सरकार ने नियम के हिसाब से मम्मी को नौकरी दे दी। 
घर का खर्च चलने लगा, सब ठीक था
लेकिन आयुषी के मन में लालच आ गया। 
उसे लगा "मम्मी को नौकरी क्यों मिली? मुझे क्यों नहीं बस फिर उसने अपने चाचा से हाथ मिला लिया दोनों ने मिलकर प्लान बनाया 7 लाख रुपये में अपनी ही माँ की सुपारी दे दी और उसे एक्सीडेंट बता दिया, ताकि किसी को शक न हो।
माँ चली गई आयुषी को लगा अब सब मेरा।
पर सच ज्यादा दिन छुपता नहीं पुलिस ने जब जांच की तो सारी परतें खुल गईं। 
सुपारी, पैसा, साजिश सब सामने आ गया।
आज आयुषी सलाखों के पीछे है सोचिए जिस मां ने 9 महीने पेट में रखा, उसी को लालच के लिए मरवा दिया।

रिश्ते सच में अब सिर्फ नाम के रह गए हैं 

Post a Comment

Previous Post Next Post