10 साल से अदालत से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार, बांद्रा पुलिस के जाल में फंसा 'प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर





मुंबई: बांद्रा पुलिस ने हत्या के प्रयास और गैरकानूनी जमावड़े के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक 'प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर' को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान खालिद जलालुद्दीन खान (65), निवासी खेरवाड़ी, बांद्रा (पूर्व) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा, आपराधिक धमकी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। अदालत में लगातार गैरहाजिर रहने के कारण मुंबई सत्र न्यायालय ने उसके खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी का जाहीरनामा जारी किया था।
गोपनीय सूचना के आधार पर बांद्रा पुलिस को पता चला कि आरोपी 10 जुलाई 2026 को शिवाजी नगर, खेरवाड़ी इलाके में आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुबह करीब 10:30 बजे इलाके में सटीक जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजित तवटे के नेतृत्व में पुलिस हवलदार मकानदार तथा पुलिसकर्मी घाडगे, काज़ी, रकटे और मोरे की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post