मुंबई में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सभी डेवलपर्स, आर्किटेक्ट्स, ठेकेदारों, प्रोजेक्ट मैनेजर्स और साइट इंजीनियरों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।
बीएमसी ने निर्देश दिया है कि निर्माण स्थलों पर लगे मचान (स्कैफोल्डिंग), टिन शेड, क्रेन, ढीली निर्माण सामग्री और अन्य अस्थायी ढांचों की तुरंत जांच कर उन्हें सुरक्षित किया जाए। ऊंचाई पर होने वाले सभी कार्य और लिफ्टिंग ऑपरेशन खराब मौसम के दौरान रोक दिए जाएं तथा श्रमिकों के लिए हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण (PPE) का उपयोग अनिवार्य किया जाए।
बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। किसी भी तरह की लापरवाही से श्रमिकों, आसपास रहने वाले नागरिकों और आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। सभी संबंधित पक्षों को मौसम सामान्य होने तक लगातार निगरानी रखने और सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment