मुंबई: मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint Commissioner of Police) मनोज कुमार शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और प्रभावी नेतृत्व के लिए पहचान रखने वाले मनोज कुमार शर्मा ने मुंबई पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की व्यापक सराहना होती रही है।
जन्मदिन के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभचिंतकों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में मुंबई पुलिस आगे भी नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के लिए उसी समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment