स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं




सुलतानपुर-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सुलतानपुर ने जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, माध्यमिक, सहायता प्राप्त, सीबीएसई और अन्य बोर्डों द्वारा संचालित विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए अब जनपद सुलतानपुर के सभी विद्यालयों का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों पर भी लागू होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता द्वारा जारी इस आदेश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

संवाददाता निहाल सिह

Post a Comment

Previous Post Next Post