रिटायर परिवहन अधिकारी पर विजिलेंस का बड़ा शिकंजा, 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी बरामद





लखनऊ उत्तर प्रदेश विजिलेंस ने परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी ललित कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी में करीब 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी सहित अन्य कीमती सामान बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में संपत्ति और दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP)  ने विजिलेंस टीम की सराहना करते हुए एक लाख रुपये की शाबाशी राशि देने की घोषणा की है।
विजिलेंस विभाग बरामद संपत्तियों के स्रोत और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता एम एस जाविर

Post a Comment

Previous Post Next Post