शाहजहांपुर में तत्कालीन सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, एसआई रणजीत बहादुर सिंह, एसओजी बरेली के एक सिपाही सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मामला एक व्यक्ति को कथित रूप से अवैध हिरासत में रखने और झूठे मुकदमे में जेल भेजने के आरोपों से जुड़ा है। बताया जाता है कि उस समय थाने के बाहर फौजी की बेटियां लगातार गुहार लगाती रहीं कि उनके पिता को फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।
अब कोर्ट के आदेश के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश आरोपों की जांच के लिए है, इसे दोष सिद्ध होना नहीं माना जाना चाहिए।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment