क्राइम ब्रांच के जांबाज़ अधिकारी एसीपी महेश तावड़े हुए सेवानिवृत्त, 15 वर्षों तक अपराधियों में रहा खौफ




मुंबई: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और बेहतरीन कार्यशैली के लिए पहचान बनाने वाले दक्षिण विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) महेश तावड़े आज आधिकारिक रूप से सेवानिवृत्त हो गए। करीब 15 वर्षों तक क्राइम ब्रांच में सेवाएं देने वाले महेश तावड़े ने अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े और चर्चित मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया।
अपनी सख्त कार्यशैली और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण एसीपी महेश तावड़े का नाम सुनकर कई अपराधियों में खौफ पैदा हो जाता था। पुलिस विभाग में उनके नेतृत्व, ईमानदारी और साहस की हमेशा सराहना की गई।
सेवा के दौरान उन्होंने संगठित अपराध, लूट, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली और अनुभव ने मुंबई पुलिस की छवि को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस विभाग में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।एसीपी महेश तावड़े की सेवानिवृत्ति के साथ मुंबई पुलिस ने एक ऐसे अधिकारी को विदाई दी है, जिन्होंने अपने साहस, ईमानदारी और समर्पण से कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post