फर्जी आरटीओ, माइंस अधिकारी एवं एसडीएम बनकर वाहन चालकों से रंगदारी व अवैध वसूली करने वाले 04 अभियुत गिरफ्तार




बांदा -पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस पुलिस द्वारा फर्जी आरटीओ, माइंस अधिकारी एवं एसडीएम बनकर वाहन चालकों से रंगदारी व अवैध वसूली करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 17.07.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में गश्त, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक ई-रिक्शा चालक ने सूचना दी कि कुछ व्यक्ति चार पहिया वाहन में बैठकर स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर ई-रिक्शा चालकों से अवैध रूप से रंगदारी/धन वसूल रहे हैं । सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सभी अभियुक्तों को मवई बाईपास से पकड लिया । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर अवैध वसूली करते है । गिरोह के सदस्य सुनसान अथवा कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ई-रिक्शा, ट्रक एवं अन्य वाहनों को रोककर वाहन चालकों के फोटो खींचकर उन्हें चालान, वाहन सीज किए जाने अथवा अन्य कानूनी कार्यवाही का भय दिखाकर अवैध रूप से धनराशि वसूलते हैं । इस प्रकार प्राप्त अवैध धनराशि को चारों अभियुक्त आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते हैं । पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद समस्त माल तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है । इस संबंध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अभियुक्तों ने अन्य किन-किन स्थानों पर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया है । साथ ही अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी की जा रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post