पायधुनी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद गांवकर बने एसीपी, उत्कृष्ट सेवा मिला सम्मान




मुंबईः पायधुनी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद गांवकर को पदोन्नति देकर सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) बनाया गया है। उनके प्रमोशन की खबर से पुलिस विभाग, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है।
विनोद गांवकर ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पायधुनी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों को प्रभावी ढंग से संभाला और जनता का विश्वास जीतने में सफलता हासिल की।
उनकी पदोन्नति को उनकी मेहनत, ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान माना जा रहा है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी विनोद गांवकर को एसीपी पद पर पदोन्नत होने पर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारियों का भी उसी दक्षता और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। 


संवाददाता जावेद शेख

Post a Comment

Previous Post Next Post