संत कबीर नगर की एसओजी और मेंहदावल पुलिस की संयुक्त टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें गोरखपुर निवासी मोहम्मद कामिल उर्फ अली और मोहम्मद अहमद उर्फ नाटे शामिल हैं. दोनों झपटमारी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस ने जब इन्हें मीडिया के सामने पेश किया तो दोनों मूंछों पर ताव देते नजर आए. इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि इन शातिर अपराधियों ने बीती 23 मई को ग्राम अछिया में एक महिला से पानी मांगने के बहाने उसके गले से सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को धर दबोचा और उनके पास से भारी मात्रा में गांजा, नकदी, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किए।
संवाददाता नितिश कुमार
Post a Comment