वाराणसी रामनगर ग्राम सभा भीटी का चार्ज लेखपाल राजवीर सिंह के लेने के बाद क्षेत्र के भूमिया सरकारी भूमि कब्जा करने वालों मैं में हड़कंप मच गया है वाराणसी विकासखंड काशी विद्यापीठ अंतर्गत ग्राम सभा भीटी के अधिकतर उसर बंजर भूमि पर दबंग भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर अतिक्रमण किया गया है शासन के निर्देश के अनुरूप लेखपाल राजवीर सिंह जो मूलतः पश्चिम के रहने वाले हैं राजस्व अभिलेखों की गहन जांच कर भीटी ग्राम सभा मे ऊसर बंजर सरकारी जमीनों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिए हैं आपको बताते चलें भीटी ग्राम प्रधान डॉक्टर श्रीमती रीमा सोनकर के अनुसार इस गांव के लिए कई सरकारी योजना जैसे बारात घर, जिम, ट्यूबवेल पानी टंकी इत्यादि के लिए सरकार द्वारा आया हुआ धन इसलिए वापस चला गया कि उसका निर्माण करने के लिए यहां कोई सरकारी जमीन चिन्हित नहीं हो पा रही थी लेखपाल राजवीर सिंह ने जब पड़ताल करना शुरू किया तो रामनगर पंचवटी लंका मार्ग पर ग्राम सभा भीटी अंतर्गत राजस्व अभिलेख में आराजी नंबर 251 / 5 लगभग एक हेक्टेयर भूखण्ड उसर सरकारी भूमि दर्ज है इसके कुछ भाग पर पक्का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है ग्राम प्रधान डॉ रीना सोनकर ने इस संबंध में शासन प्रशासन राजस्व विभाग सहित रामनगर थाने में पत्र लिखकर ग्राम समाज की ऊसर भूमि सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर उसे ग्राम समाज को सौंपने के लिए पत्र लिखा है इसी क्रम में सोमवार को राजस्व विभाग की टीम रामनगर पंचवटी स्थित रामलीला मैदान के समीप पहुंची जहां ग्राम समाज की ऊसर भूमि पर अतिक्रमण निर्माण करने वालों को कार्य रोकने की चेतावनी दी
मिडिया रिपोर्ट ए के सिह
Post a Comment