नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार




संवाददाता मोहम्मद यासिर  


 सरायमीर आजमगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजन की तहरीर पर 25 जून 2026 को थाना सरायमीर में मुकदमा संख्या 168/26, धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को डेमरी मोड़ से अभियुक्त हरेंद्र सरोज पुत्र सूजन, निवासी ग्राम पुरन्दरपुर, थाना सरायमीर को गिरफ्तार किया। बताया गया कि अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में खड़ा था, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए न्यायालय में बयान देने की बात कही। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक धीरज कुमार एवं कांस्टेबल सौरभ पाण्डेय की टीम ने की। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने सहित आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post