मुंबई: दानानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अदालत द्वारा घोषित दो फरार आरोपियों को अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिछले 19 वर्षों से न्यायालय में पेश न होकर फरार चल रहे थे और अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम नादर गुलाम रसूल शेख (58) और मोहम्मद गुलाम नबी उर्फ जमाल शेख (53) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों की सुनवाई न्यायालय में लंबित है। लंबे समय से गैरहाजिर रहने के कारण अदालत ने उनके खिलाफ उद्घोषणा (प्रोक्लेमेशन) जारी की थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपी अपनी पहचान छिपाकर और नाम बदलकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। उनकी तलाश के लिए दानानगर पुलिस ने विशेष खोज अभियान चलाया और तकनीकी जानकारी व खुफिया सूचनाओं के आधार पर अंधेरी क्षेत्र में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment