नाबालिग रिश्तेदार से गलत व्यवहार का आरोप, मुंबई के आग्रीपाड़ा में POCSO केस दर्ज




मुंबई: मायानगरी मुंबई के आग्रीपाड़ा इलाके में एक व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग रिश्तेदार बच्चे के साथ कथित गलत व्यवहार करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद आग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ POCSO (पोस्को) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर अपने ही रिश्तेदार नाबालिग बच्चे के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि पुलिस पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post