मुंबईः पायधुनी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद गांवकर का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अपने सख्त लेकिन संवेदनशील कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले विनोद गांवकर ने पायधुनी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।
जन्मदिन के अवसर पर सहकर्मियों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया।
इस खास दिन पर पुलिस स्टेशन में सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सभी ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया और उनके योगदान को सराहा।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment