ओमान में समुद्र में डूबने से सरायमीर के युवक की मौत, गांव में छाया मातम





संवाददाता मोहम्मद यासिर  

आजमगढ़ सरायमीर थाना सरायमीर क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ओमान देश में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद आमिर उमर (24) पुत्र फैजान अहमद निवासी ग्राम संजरपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ लगभग एक माह पूर्व रोजी-रोटी कमाने के लिए ओमान गया था। बताया जा रहा है कि ईद-उल-अजहा की छुट्टी के दौरान दिनांक 25 मई 2026 को वह अपने साथियों के साथ समुद्र में स्नान करने गया था। इसी दौरान तेज लहर की चपेट में आने से वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मोहम्मद आमिर की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। मृतक चार भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। बताया गया कि रमजान से पहले फरवरी माह में उसकी शादी हुई थी।

परिजनों की राय है कि मोहम्मद आमिर के शव को ओमान में ही सुपुर्द-ए-खाक (दफन) किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post