मुंबई पुणेः महाराष्ट्र पुलिस विभाग के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। ठाणे के पूर्व पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे अनिल पी ढेरे का शुक्रवार, 9 मई 2026 को पुणे में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनका देहांत हो गया।
अनिल पी. धेरे वर्ष 2008 से 2011 तक ठाणे पुलिस आयुक्त (CP Thane) के पद पर कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस प्रशासन में कई अहम सुधारों के लिए पहचान बनाई थी। उनकी गिनती ईमानदार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों में होती थी।
उनके निधन की खबर सामने आते ही पुलिस विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और उनके साथ काम कर चुके कई पुलिस कर्मियों में शोक की लहर फैल गई। कई वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अनिल पी. धेरे ने अपने लंबे सेवाकाल में बेहद समर्पण और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारियां निभाईं। उनका जाना पुलिस विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment