नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस का एक्शन, सदर बाजार पुलिस ने वांछित बाल अपचारी को दबोचा




शाहजहांपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का सख्त रुख लगातार देखने को मिल रहा है। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक गंभीर प्रकरण में वांछित विधि विरुद्ध बालक (बाल अपचारी) को अभिरक्षा में लेकर सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चल रहे विशेष अभियान—अपराध रोकथाम एवं मिशन शक्ति फेज-5—के तहत यह सफलता हासिल हुई। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को अंबेडकर पार्क के पास से दोपहर 01:17 बजे अभिरक्षा में लिया।

दिनांक 20 अप्रैल 2026 को थाना सदर बाजार में दर्ज मुकदमे के अनुसार, एक बाल अपचारी पर आरोप था कि उसने वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया और साथ ही ₹85,000 भी ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में वृद्धि करते हुए BNS की धारा 87, 137(2), 64(2)(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(l)/6 जोड़ी गईं।

पुलिस ने बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेने के बाद नियमानुसार शिशु गृह में रखा है और उसके साथ किशोर न्याय अधिनियम के तहत सभी आवश्यक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत उसे किशोर न्याय बोर्ड, शाहजहांपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

अजय सिंह की  रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post