लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति इन दिनों एक अलग ही अंदाज़ में चर्चा में है, जहां गंभीर मुद्दों से ज्यादा सोशल मीडिया के तंज और रील्स ने सुर्खियां बटोर ली हैं। ताज़ा मामला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच सोशल मीडिया वार का है, जिसने सियासी माहौल को गरमा दिया है।
अखिलेश यादव ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में एक रील शेयर करते हुए बैकग्राउंड में “दुनिया के ठगों से बचना जरा…” गाना लगाया और एक प्रतीकात्मक तंज कसते हुए लिखा कि “दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती।” उनका यह बयान सीधे तौर पर राजनीतिक समीकरणों पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।
Post a Comment