डीसीपी डॉ. प्रवीण मुंडे बने एडिशनल कमिश्नर, पुलिस विभाग में खुशी की लहर




मुंबई: मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. प्रवीण मुंडे को एडिशनल कमिश्नर के पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। अपनी ईमानदार कार्यशैली, सख्त प्रशासनिक छवि और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. मुंडे की इस उपलब्धि पर कई सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
डॉ. प्रवीण मुंडे ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सेवाओं को हमेशा सराहा गया है। उनकी पदोन्नति को पुलिस विभाग के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।
इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारियों ने कहा कि डॉ. मुंडे का अनुभव और नेतृत्व क्षमता विभाग को और मजबूती प्रदान करेगी। वहीं आम नागरिकों ने भी उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post