जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। मौके पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि प्रभारी डॉक्टर जनपद मुख्यालय में बैठक में गए हैं, लेकिन जब जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली तो पता चला कि मुख्यालय पर कोई बैठक आयोजित ही नहीं थी।
गलत जानकारी दिए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मेडिकल ऑफिसर से स्पष्टीकरण तलब किया, वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की अनुपस्थिति पर अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने* के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों से बातचीत कर दवा वितरण और उपचार की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि अस्पताल के सभी वार्ड और परिसर को स्वच्छ रखा जाए, ताकि मरीजों को बेहतर और प्रभावी इलाज मिल सके।
डीएम की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
संवाददाता ए के सिंह
Post a Comment