मुंबई: एंटी नारकोटिक्स सेल (कांदिवली यूनिट) ने 1 मई 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मलाड (पश्चिम) स्थित जयचंदलाल कर्वा रोड पर एथेना बिल्डिंग के सामने फुटपाथ पर की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद बेलाल मोहम्मद हाशिम शेख (43 वर्ष), निवासी समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 508 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये बताई जा रही है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। वर्ष 2024 में एंटी नारकोटिक्स सेल और NCB मुंबई जोनल यूनिट द्वारा उसके खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें वह फिलहाल जमानत पर बाहर था।
इस मामले में भी NDPS एक्ट 1985 की धारा 8 (A) और 21 (A) के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवन भारती, अपर पुलिस आयुक्त (क्राइम) शैलेश बलकवडे, डीसीपी (एंटी नारकोटिक्स सेल) नवनीत धावले, एसीपी लक्ष्मी गौतम और एसीपी हिरडेकर के मार्गदर्शन में की गई। संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment