नाशिक के अशोका हॉस्पिटल में भर्ती पायधुनी पुलिस स्टेशन के हवलदार दिनेश बारडे, परिवार सुरक्षित, दो दिन बाद होगा ऑपरेशन




नाशिकः पायधुनी पुलिस स्टेशन में तैनात हवलदार दिनेश बराड़ इस समय नाशिक के अशोका हॉस्पिटल  में अपने पूरे परिवार के साथ भर्ती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एक हादसे के बाद पूरे परिवार को अस्पताल में लाया गया, जहां सभी सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हालांकि इस दुर्घटना में हवलदार दिनेश बारडे और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें दोनों को मेजर फ्रैक्चर हुआ है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
डॉक्टरों के अनुसार, दोनों का ऑपरेशन अगले दो दिनों में किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी जरूरी मेडिकल तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इस ऑपरेशन को अंजाम देगी।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में भी चिंता का माहौल है, वहीं सहकर्मी और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं, जिससे एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। फिलहाल सभी की निगाहें आने वाले ऑपरेशन पर टिकी हैं।


 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post