मुंबई: मुंबई पुलिस के ज़ोन-3 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय को एडिशनल कमिश्नर के पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग और शहरवासियों में खुशी का माहौल है। अपनी सख्त कार्यशैली, अनुशासन और कानून व्यवस्था को लेकर सक्रिय भूमिका के कारण डीसीपी उपाध्याय ने कम समय में एक मजबूत पहचान बनाई है।
ज़ोन-3 में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई संवेदनशील मामलों को गंभीरता से संभाला और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए। आम जनता के साथ बेहतर संवाद और पुलिस प्रशासन को मजबूत करने में उनके योगदान की लगातार सराहना होती रही है।
उनकी पदोन्नति पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कृष्णकांत उपाध्याय का अनुभव और नेतृत्व क्षमता विभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
मुंबई के कई इलाकों में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और इसे मेहनत व ईमानदारी की जीत बताया। संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment