संवाददाता जाबिर शेख
आजमगढ़ लालगंज क्षेत्र के समग्र विकास के लिए रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर समाजसेवी राजेश शुक्ला द्वारा उठाई गई आवाज अब जनआंदोलन का रूप लेती जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी बताया है।
राजेश शुक्ला ने कहा कि लालगंज जैसे महत्वपूर्ण कस्बे में आज भी यातायात सुविधाओं की कमी के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, रोजगार और शिक्षा के अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी आवाज को और मजबूत बनाएं, ताकि शासन-प्रशासन तक यह मांग प्रभावी तरीके से पहुंच सके।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि यह मांग पूरी होती है, तो लालगंज के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की पहचान भी मजबूत होगी।
Post a Comment