रहस्यमयी तरीके से कार गायब, पीड़ित ने डीजीपी से लगाई गुहार पुलिस ने बताया “भ्रामक प्रचार




संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की कार संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। इस मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है।
पीड़ित फिरोज अहमद पुत्र मो. जलील, निवासी ग्राम छाछ, थाना गम्भीरपुर के अनुसार, उन्होंने रिश्तेदारों से उधार लेकर एक कार (UP 65 DJ 2526) खरीदी थी। 13 जनवरी 2026 को उनका बेटा कार लेकर गाजीपुर जा रहा था, लेकिन रास्ते में कार में खराबी आ गई। इसके बाद वह शेरपुर गांव में कार खड़ी कर मैकेनिक बुलाने चला गया।
अगले दिन जब वह मैकेनिक के साथ वापस पहुंचा, तो कार मौके से गायब मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि कार को ट्रैक्टर से खींचकर ले जाया गया है। इसके बाद पीड़ित ने थाना जहानागंज और चौकी चक्रपानपुर में जानकारी की, लेकिन वहां से कार आने से इनकार किया गया।
पीड़ित का आरोप है कि उसकी कार को अज्ञात लोगों द्वारा गायब किया गया है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार बरामद करने की मांग की है।
इसी बीच जब इस मामले को लेकर ट्वीट किया गया, तो आजमगढ़ पुलिस ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित द्वारा इस संबंध में स्थानीय थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, बल्कि केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के किसी मामले की उन्हें जानकारी नहीं है और संबंधित वाहन नंबर की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने इसे भ्रामक प्रचार बताया है।

 सवाल उठते हैं आखिर कार कहां गई और किसने उठाई?

स्थानीय स्तर पर शिकायत न होने के बावजूद मामला कैसे सामने आया?
पुलिस और पीड़ित के दावों में इतना अंतर क्यों?
अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में सच्चाई क्या है और जांच के बाद क्या निष्कर्ष सामने आते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post