शाहजहाँपुर: कोतवाली तिलहर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान पीलीभीत निवासी वाहिद खान और खुदागंज निवासी फत्ते के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, चौक कोतवाली क्षेत्र के ककरा खुर्द निवासी मुन्ना को भी पुलिस ने मौके से दबोच लिया।
घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और ये कई मामलों में पहले से वांछित थे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment