शाहजहांपुर। पुवायां में ट्यूशन शिक्षक ने 15 का पहाड़ा न सुनाने पर चौथी कक्षा के छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी पीठ पर गहरे जख्म हो गए। माता-पिता के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। परिजन बच्चे को थाने ले गए, लेकिन बिना तहरीर दिए लौट आए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment