शाहजहांपुर। जनपद के थाना मदनापुर क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दबंगों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी। घटना में एक भाई की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के पीछे के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment