शाहजहाँपुर। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। थाना सदर बाजार पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी ही नाबालिग भांजी की जिंदगी नर्क बनाने में मुख्य आरोपी का साथ दिया।
प्रेमजाल, शोषण और फिर धोखा
मामला बीती 14 फरवरी का है, जब एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब लड़की गर्भवती हो गई और आरोपियों ने जबरन उसका गर्भपात (Abortion) करा दिया। इस घिनौने खेल में मुख्य आरोपी का साथ देने वाली सह-अभियुक्ता मेघा चौधरी पुलिस की रडार पर थी।
शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत सदर बाजार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। मुखबिर की सटीक सूचना पर महिला उप-निरीक्षक साक्षी चौधरी की टीम ने घेराबंदी की और एमनजई जलालनगर से अभियुक्ता मेघा को उसके घर के बाहर से दबोच लिया।
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए BNS की धारा 64(2)(m), 89, 61(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार महिला को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment