मछलीशहर के सुशीला पैलेस में भाजपा का महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, सैकड़ों महिलाएं रहीं मौजूद





संवाददाता हाफ़िज़ नियामत 

मछलीशहर। नगर के सुजानगंज रोड स्थित सुशीला पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि मातृशक्ति के बिना सृष्टि का संचालन संभव नहीं है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को नमन करते हुए उनके समय और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मयंक सोनकर को समाज सेवा के लिए महिलाओं के बीच समर्पित करते हैं और उनसे सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।
मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता पारिजात मयंक सोनकर ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को आगे बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि परिवार और समाज के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दे रही है तथा उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही है।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं से बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि सशक्त समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि वे स्वयं को सभी की बेटी मानती हैं और किसी भी आवश्यकता पर निःसंकोच उन्हें याद करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान पारिजात मयंक सोनकर ने उपस्थित महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया तथा हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गीतांजली पटवा, मीना पटेल, प्रीति प्रजापति, पूनम बिंद, नीलम, लक्ष्य सरोज, अनुजा पाल, सुषमा सिंह, श्यामा रानी सिंह, कृपाशंकर श्रीवास्तव,वसीम खान  सहित क्षेत्र की काफ़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रीतू पटेल व संचालन रिशू सिंह रिद्धिमा ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post