संवाददाता अंकित कुमार शर्म
गोंडा जिले में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया है। सदर तहसील क्षेत्र के खोरहंसा में ग्राम समाज की नवीन परती जमीन पर बने अवैध मदरसा, तीन दुकानों और एक मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ बीघा सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया था। प्रशासन द्वारा पहले भी कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन कब्जाधारियों ने नियमों की अनदेखी जारी रखी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर आज यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। कई थानों की पुलिस टीम भी मौजूद रही और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया।
कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम सदर अशोक गुप्ता, तहसीलदार मनीष कुमार, सीओ सिटी शिल्पा वर्मा और सीओ नगर आनंद राय ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन की चेतावनी:
अधिकारियों ने साफ कहा है कि यदि दोबारा किसी ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अन्य अवैध कब्जाधारियों में डर का माहौल है।
प्रहारी मुम्बई न्यूज़ यूपी सच के साथ
Post a Comment