संवाददाता हाफ़िज़ नियामत
मछलीशहर,जौनपुर-जनपद के तहसील मछलीशहर क्षेत्र स्थित लॉर्ड बुद्धा नेशनल पब्लिक स्कूल, सरायवीका में बुधवार को उस समय हर्षोल्लास का वातावरण छा गया,जब विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। परिणाम घोषित होते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।विद्यालय के मेधावी छात्रों में भवनेंद्र विक्रम ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त राज यादव ने 96.4%, प्रथम त्रिपाठी ने 94%, आयुष दुबे ने 92%, दीपांशी यादव ने 91%, साक्षी मौर्या 90%,दीपांशु यादव 90%, एवं अमन शुक्ला ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।वहीं ऋषि वंजस ने 89.2%, कार्तिकेय पटेल ने 88.2%, अपेक्षा सिंह ने 87.6%, आर्यन श्रीवास्तव ने 87%, आकृति दुबे ने 86.2%, साक्षी जायसवाल ने 86% तथा जानवी सिंह ने 85% अंक प्राप्त किए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जयप्रकाश दूबे एवं प्रधानाचार्य सब्यसाची त्रिपाठी ने सभी सफल छात्र- छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सब्यसाची त्रिपाठी, आकाश तिवारी सर,अशोक यादव सर,एम.पी. दूबे सर,आनंद मोहन उपाध्याय सर,शाहनवाज सर, नीरज पांडे सर,शरद मौर्या सर, मैडम नीलम तिवारी,मैडम बीना सिंह,घनश्याम गुप्ता सर,निशांत सर,अरुण सर,समर बहादुर पाल सर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Post a Comment