शाहजहांपुर। जैतीपुर के अगरौली गांव निवासी ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया, जबकि ससुराल वाले फंदे से लटककर जान देने की बात कह रहे हैं।
मदनापुर के बन्नू नगरिया गांव निवासी सोनू ने बताया कि छोटी बहन ज्योति की शादी अगराैली गांव निवासी विकास से की थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। उन्होंने बताया कि करीब आठ माह से बहन को मायके वाले छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
सोनू ने बताया कि साले की बेटी की शादी विकास के छोटे भाई आकाश से हुई थी। हालांकि, उस शादी को लेकर न साले ने सहमति ली थी और न ही विकास के स्वजन ने। जिस वजह से उस शादी को लेकर हम लोगों से कोई मतलब भी नहीं था, लेकिन बहन के ससुराल वाले आये दिन उसे इस बात पर प्रताड़ित करते थे कि आकाश की शादी के बाद से घर में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बहन की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। शरीर पर चोट के निशान भी हैं। ग्रामीणों से जब घटना के बारे में पता चला तो अगरौली गांव पहुंचे तो ज्योति का शव चारपाई पर पड़ा मिला था, जबकि आकाश ने बताया कि ज्योति ने खुद को कमरे के अंदर बंदकर दुपट्टे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
मां नन्ही ने शव लटका देख अन्य स्वजन को सूचना दी थी जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा गया था। ज्योति का एक तीन वर्षीय बेटा रुद्रांश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अजय सिंह की रिपोर्ट शाहजहांपुर
Post a Comment