क्राइम इंस्पेक्टर राजेश सिंह का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला




उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। थाना पुवायां में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राजेश सिंह का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक जांच में मौत के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

अजय सिंह की  रिपोर्ट शाहजहांपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post