गेहूं की तैयार फसल को आग से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां



संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़ लालगंज जेई अखिलेश चौहान ने प्रहारी मुंबई न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि सभी किसानों को सूचित किया जाता है कि इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार है। ऐसे में खेतों के पास लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर एवं बिजली के तारों के जंपर से होने वाली स्पार्किंग के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे भारी नुकसान हो सकता है।
इस खतरे से बचाव हेतु निम्नलिखित सावधानियां अपनाना अत्यंत आवश्यक है:
जहां-जहां खेतों के बीच या किनारे बिजली के ट्रांसफॉर्मर लगे हैं, वहां उनके चारों ओर कम से कम 2 से 4 मीटर तक गेहूं की फसल काटकर खाली स्थान बना दें।
बिजली के तारों के नीचे भी 2 से 4 मीटर की दूरी तक फसल अवश्य काट दें, ताकि स्पार्किंग होने पर आग फसल तक न पहुंचे।
खेतों के आसपास सूखी घास-फूस या ज्वलनशील पदार्थों को इकट्ठा न होने दें।
यदि कहीं तारों में स्पार्किंग दिखाई दे तो तुरंत बिजली विभाग को सूचित करें।
खेत में पानी या अन्य आग बुझाने के साधन उपलब्ध रखें ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
इन सावधानियों को अपनाकर आप अपनी फसल को आग लगने जैसी दुर्घटनाओं से सुरक्षित रख सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post