शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 अप्रैल 2026 को ग्राम #सरही निवासी विपिन कुमार ने थाना रोजा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गेहूँ काटने वाली कम्बाइन के चालक ने उनकी माता को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मामले में थाना रोजा पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कम्बाइन चालक नौसाद पुत्र शराफत निवासी दिलावलपुर थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 07 अप्रैल 2026 को बरतारा चौराहा से सुबह 10:50 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक #राजीव कुमार, अपराध निरीक्षक #गंगा सिंह, उपनिरीक्षक #राकेश कुमार एवं कांस्टेबल #नितिन कुमार शामिल रहे।
अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment