लखनऊ, होमगार्ड भर्ती परीक्षा के फर्जी प्रश्न पत्र से ठगी, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाकर धन उगाही, हुसैनगंज थाने में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी, अभ्यर्थियों से सतर्क रहने की अपील,
लखनऊ, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड का रिपोर्ट कार्ड जारी, अली ज़ैदी ने कार्यकाल को सुनहरा दौर बताया, वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और आय बढ़ाने पर जोर, अवैध कब्जों पर कार्रवाई का दावा,
लखनऊ, बिजली विभाग का बकायेदारों और चोरी पर शिकंजा, अमौसी जोन में 7 उपभोक्ता बिजली चोरी करते मिले, 10 परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, कई पर FIR दर्ज,
रायबरेली, 2 बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर, 3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर, हरचंदपुर थाना क्षेत्र का मामला,
बिजनौर, राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल 2 आरोपी अरेस्ट, इंस्टाग्राम पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवाओं को भड़काने का आरोप, नागल थाना क्षेत्र का मामला,
मैनपुरी, ईओ ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया, कई दुकानदारों के चालान और नोटिस जारी, एसडीएम और पुलिस रही मौजूद, कुरावली नगर पंचायत का मामला,
महोबा, कानूनगो ओम प्रकाश निगम रिश्वत लेते अरेस्ट, एंटीकरप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा, 5 हजार रुपये की मांग की थी, शहर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तारी,
बलरामपुर, डीएम ने गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया, स्कूल चलो अभियान में 100% नामांकन के निर्देश, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की,
दिल्ली, AAP सांसद संजय सिंह की एक्स पर पोस्ट, पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर कार्रवाई की मांग, राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की अपील,
मैनपुरी, घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर नई पहल, सभी घरों तक पाइपलाइन गैस पहुंचाने की योजना, नियमित सप्लाई और सुविधा का दावा,
फतेहपुर, डीएम निधि गुप्ता वत्स ने तहसील का दौरा किया, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, एक माह में केस निपटाने का आदेश,
बाराबंकी, दुकान में पेट्रोल डालकर आगजनी की घटना, पानी के बताशे विवाद के बाद हमला, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद, पुलिस जांच में जुटी,
एटा, गैंगस्टर ओमवीर की 3.43 लाख की संपत्ति कुर्क, 2015 से आपराधिक गतिविधियों में था सक्रिय, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,
मिर्जापुर, ड्रमंडगंज अग्निकांड पीड़ितों से मिलीं अनुप्रिया पटेल, पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर जताई संवेदना, घटना पर दुख व्यक्त किया,
कानपुर, पारिवारिक विवाद में तीन भाइयों में मारपीट, लाठी-डंडों से जमकर संघर्ष, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
श्रावस्ती, कोचिंग संचालक जकी अहमद गिरफ्तार, 24 घंटे में रेप मामले में कार्रवाई, गिलौला थाना क्षेत्र का मामला,
मुंबई, पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, RBI ने तत्काल प्रभाव से की कार्रवाई, बैंकिंग अधिनियम के तहत फैसला ,
चंदौली, फर्जी पुलिस अधिकारियों का भंडाफोड़, महिलाओं से अभद्रता और धमकी देने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार,
सीतापुर, घर के छप्पर में आग लगी, 7 कुंतल गेहूं जलकर राख, कुतुबनगर चौकी क्षेत्र का मामला,
हापुड़, पुल पर भीषण जाम से यातायात बाधित, यात्रियों को भारी परेशानी, पिलखुवा के गांधी बाजार का मामला,
एटा, प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, लाठी-डंडों से पीटकर मैनपुरी में शव फेंका, 3 आरोपी,
बागपत, डीएम की कुर्सी पर लंगूर बैठने का मामला, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया, कलेक्ट्रेट का मामला,
सहारनपुर, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, थाना फतेहपुर क्षेत्र का मामला,
योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो
2 किलोवाट वाले उपभोक्ताओं को भी राहत- 200 रुपये तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती
कनेक्शन काटने से पहले 5 एसएमएस भेजना अनिवार्य, उपभोक्ता हित सर्वोपरि
भीषण गर्मी में अनुरक्षण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
पूरे देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य- मंत्री ए के शर्मा
लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अहम कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विद्युत उपभोक्ताओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 1 किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। अगर उनका बैलेंस नेगेटिव हो जाता है, तब भी 30 दिनों तक उनका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से लागू की गई है।
5-स्तरीय एसएमएस सूचना प्रणाली लागू की गई
ऊर्जा मंत्री ने साफ किया कि नेगेटिव बैलेंस की स्थिति में भी एक माह का चक्र पूरा होने से पहले किसी भी स्थिति में कनेक्शन विच्छेद नहीं किया जाएगा। साथ ही पारदर्शिता और उपभोक्ता सुविधा को ध्यान में रखते हुए कनेक्शन काटने से पूर्व उपभोक्ताओं को 5 अनिवार्य एसएमएस अलर्ट भेजे जाएंगे। जिससे उन्हें समय रहते भुगतान का अवसर मिल सकेगा। इसके साथ ही 2 किलोवाट के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी राहत प्रदान की गई है। ऐसे उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन 200 रुपए तक के माइनस बैलेंस पर नहीं काटा जाएगा। इनके लिए भी 5 चरणों में एसएमएस सूचना प्रणाली लागू की गई है, जिससे किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
अब तक करीब 30 लाख नए बिजली खंभे लगाए जा चुके हैं
वहीं बढ़ती गर्मी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सभी जिलों के अधिकारियों को विद्युत अनुरक्षण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए गए हैं। अब तक लगभग 30 लाख नए विद्युत खंभे स्थापित किए जा चुके हैं। साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता में भी व्यापक वृद्धि की गई है। ऊर्जा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने वाला राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में प्रदेश की जनता को बिजली की दृष्टि से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार पूरी तरह से सजग है और निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
रिपोर्ट विशेष अंजान सारथी
Post a Comment