खरगूपुर में बड़ा हादसा टला, गन्ने से लदा ट्रक दुकान पर पलटा, लाखों का नुकसान



संवाददाता अंकित कुमार शर्मा 

गोंडा जिले के खरगूपुर क्षेत्र के भगवान दीन पुरवा चौराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब गन्ने से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान पर पलट गया। हादसा इतना तेज था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि यह हादसा बसंत लाल यादव की “यादव आटा चक्की उद्योग” पर हुआ, जहां ट्रक सीधे दुकान के ऊपर पलट गया। ट्रक के पलटने से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर रखा सामान भी बुरी तरह टूट गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रक को हटाने की कोशिश शुरू कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post